फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   असोम की युवती संग रंगरेलियां मना रहे तीन युवक गिरफ्तार

असोम की युवती संग रंगरेलियां मना रहे तीन युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
असोम की युवती संग रंगरेलियां मना रहे तीन युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपॉलिस सिटी में असोम की एक युवती संग रंगरेलियां मना रहे रुद्रपुर के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवकों ने दिल्ली से युवती को बुलाया था।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपॉलिस सिटी के सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार सुबह कॉलोनी के पार्क में एक युवती के साथ तीन युवकों को अश्लील हरकतें करने की सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती समेत युवकों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। यहां पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मेट्रोपॉलिस कॉलोनी निवासी विकास शर्मा, दिनेशपुर कालीनगर निवासी प्रभात सरकार और फुलसुंगा निवासी आबिद खान बताया। युवकों के अनुसार युवती मूल रूप से असोम की रहने वाली है और बीते सोमवार को उन्होंने उसे दिल्ली से बुलाया था। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पकड़े गए आबिद का युवती से परिचय था और उसी के बुलाने पर वहा रुद्रपुर पहुंची थी। युवती समेत विकास, प्रभात और आबिद के मोबाइल कब्जे में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed