फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   साधन सहकारी समिति से लिया कर्ज जमा नहीं करने पर ग्रामीण ने की आत्महत्या

साधन सहकारी समिति से लिया कर्ज जमा नहीं करने पर ग्रामीण ने की आत्महत्या

Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति से लिया कर्ज जमा नहीं करने पर ग्रामीण ने की आत्महत्या
रुद्रप्रयाग। साधन सहकारी समिति का कर्ज एक वर्ष बाद भी जमा नहीं कर पाने से परेशान एक ढाबा व्यवसायी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। व्यापारी इन दिनों श्रीनगर में किराए की दुकान में ढाबा चला रहा था। बताया जाता है कि ऋण नहीं चुकाने पर चार दिन पूर्व ही समिति की टीम पुलिस लेकर व्यापारी के घर गई थी। टीम ने उसे जल्द ही कर्ज चुकाने को कहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खोली ब्लाक के तिमली गांव निवासी ढाबा व्यवसायी ओम प्रकाश भट्ट (42) शनिवार को श्रीनगर से अपने गांव पहुंचा। बस स्टेशन पर उतरने के बाद वह घर के लिए आगे बढ़ा, लेकिन तभी रास्ते में उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से व्यवसायी बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाए, जहां डाक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्व बीडीसी सदस्य एवं व्यवसायी ओमप्रकाश भट्ट ने एक वर्ष पूर्व साधन सहकारी समिति तिमली-चौरिया से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज चुकता नहीं होने पर चार दिन पहले समिति की टीम पुलिस बल के साथ भट्ट के घर पर गई थी और उससे जल्द ही कर्ज चुकाने को कहा गया था। पिछले वर्ष ओमप्रकाश ने गांव में मकान बनाने के लिए भी कहीं से कर्ज ले रखा था। इस प्रकार देनदारी अधिक होने से वह पिछले कुछ समय से परेशान था। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वह अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, भरदार विकास मंच के अध्यक्ष एलपी डिमरी, ग्राम प्रधान बीरू लाल आदि ने घटना पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---------

व्यवसायी ओपी भट्ट ने अप्रैल 2017 में 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। उसने इस वर्ष फरवरी में धनराशि जमा करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक भी रुपया जमा नहीं हुआ था। अब, उस पर ब्याज सहित कुल 55 हजार से अधिक कर्ज हो चुका था। इस संबंध में चार दिन पूर्व टीम गांव में उसके घर गई थी। उसे मौखिक तौर पर किश्तों में कर्ज जमा करने के लिए कहा गया था।
-डीएल मरछ्वाण, सचिव, साधन सहकारी समिति, तिमली-चौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed