फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   टेंट कारोबारी को गूगल-पे से लगी 60 हजार की चपत

टेंट कारोबारी को गूगल-पे से लगी 60 हजार की चपत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
टेंट कारोबारी को गूगल-पे से लगी 60 हजार की चपत

विज्ञापन
दिनेशपुर में एक टेंट हाउस मालिक को साइबर ठगों ने एडवांस देने के नाम पर गूगल-पे से 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंप दी है।

चक्कीमोड़ निवासी टेंट हाउस स्वामी सचिन राणा के मोबाइल पर 20 मई को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन वाले ने खुद को पंतनगर निवासी और सैनिक बताते हुए कहा कि उनके घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम है, उन्हें कैटरिंग का सारा सामान चाहिए। किराये की रकम तय होने के बाद कॉलर ने गूगल-पे से एडवांस भेजने की बात कही। उसने गूगल-पे से रिसीविंग लिंक भेजा। इस बीच सर्वर डाउन हुआ और थोड़ी देर बाद ठीक होने पर सचिन को पता चला कि उसके एचडीएफसी बैंक के एकाउंट से मेहल कुमार पटेल के खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। सचिन ने जब उक्त व्यक्ति को फोन किया तो उसने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। सचिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed