{"_id":"5c3b8f04bdec2273467dc058","slug":"131547407108-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे में फंसकर तेंदुए की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे में फंसकर तेंदुए की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसकर एक गुलदार की मौत हो गई। इससे वन महकमे में खलबली मच गई। वनकर्मियों ने फंदे से निकालकर गुलदार का पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया। वनकर्मी फंदा लगाने वालों की तलाश कर रहे हैं।
रविवार को हल्दी रोड रेलवे स्टेशन और कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के बीच जंगल में गुलदार का शव पड़ा मिला। गुलदार की कमर फंदे में फंसी हुई थी। डीएफओ कल्याणी के अनुसार नर गुलदार की उम्र करीब पांच वर्ष थी।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जंगल में लोग जंगली जानवरों के शिकार के लिए फंदा लगाते हैं। फंदे में फंसे वन्यजीव को मांस या खाल के लिए मार देते हैं। माना जा रहा है कि इसी फंदे में फंसकर गुलदार की मौत हुई होगी। फंदा लगाने वालों की वनकर्मियों ने तलाश शुरू कर दी है। डीएफओ कल्याणी ने बताया कि गुलदार का पोस्टमार्टम करा दिया है। मौत के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।