{"_id":"5b89798442c792766f1bc29f","slug":"101535736196-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह की बच्ची के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ माह की बच्ची के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। गंगानगर पुल के पास एक महिला ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ व फायर बिग्रेड की टीम ने नदी किनारे रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
अंजू देवी (27) पत्नी विक्की सिंह चौहान, निवासी ढुबल्या (तिमली-बड़मा) बृहस्पतिवार सुबह अपनी डेढ़ माह की बच्ची को टीकाकरण के लिए ले जाने की बात कहकर घर से निकली थी। महिला बेटी को लेकर अगस्त्यमुनि बाजार पहुंची। दोपहर 12 बजे वह मुख्य बाजार से वापस गंगानगर पहुंची। यहां अपने गांव जाने वाले वाहन में बैठने के बजाय वह कुछ आगे सड़क किनारे गई और वहां से बच्ची को लेकर मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला की खोजबीन की जा रही है। बताया कि महिला की एक तीन वर्ष की बेटी भी है। जबकि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के बाद से घर व गांव में मातम पसरा हुआ है।