{"_id":"5e6e7d6c8ebc3ea4b248069c","slug":"crime-rudrapur-news-hld3773518176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की खैर की लकड़ी के दो आरोपी दबोचे, छह फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की खैर की लकड़ी के दो आरोपी दबोचे, छह फरार
विज्ञापन
दरपुर में पकड़ी गई बाइक व गिल्टों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी टीम ने भूरारानी गांव में एक घर में दबिश देकर खैर की लकड़ी बरामद की है। तस्कर अवैध रूप से स्टॉक की गई लकड़ियों को दो वाहनों में लादकर बेचने के लिए मुरादाबाद भागने की जुगत में थे। वनकर्मियों ने वाहनों को सीज करने के साथ ही फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शनिवार की देर रात एसओजी टीम को सूचना मिली की भूरारानी में शारदा कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास एक घर में खैर का अवैध स्टॉक किया जा रहा है। एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने टीम के साथ घर में दबिश देकर कैंटर संख्या यूपी 17टी1682 व टाटा 407 यूके 06ए 3882 को पकड़ लिया। टीम के मौके पर पहुंचते ही मुख्य आरोपी आलोक झा, उसका बेटा प्रभास झा निवासी शारदा कॉलोनी, शौकीन निवासी खेड़ा रुद्रपुर, परवीन निवासी फौजी मटकोटा रुद्रपुर, गुरदीप निवासी कलकत्ती, इरशाद निवासी खेड़ा टांडा अजीबनगर स्वार मुरादाबाद फरार हो गए।
वनकर्मियों ने जयपाल सिंह निवासी गोपालनगर डिबडिबा बिलासपुर, शीशपाल निवासी गोपाल विहार डिबडिबा बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई 100 क्विंटल खैर की कीमत बाजार में छह लाख रुपये बताई जा रही है। एसओजी प्रभारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ रुद्रपुर रेंज में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में वन दरोगा डीडी मलकानी, हरीश नयाल, प्रकाश तिवारी, संदीप सूंठा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुलेट पर फील्डिंग कर रही थी बेटी
रुद्रपुर। जिस तस्कर के घर में अवैध खैर का अवैध स्टॉक किया जा रहा था उसकी बेटी बुलेट से फील्डिंग कर रही थी। एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया आलोक झा अपने परिवार के साथ तस्करी में लिप्त है। उसकी बेटी बुलेट पर फील्डिंग कर पुलिस, प्रशासन व वन विभाग पर नजर रखती थी। अन्य लोग लकड़ियों को जंगलों ले लाकर विभिन्न स्थानों में सप्लाई करते थे।
फरार तस्करों की तलाश में दबिशें शुरू
रुद्रपुर। वन विभाग की एसओजी टीम ने तस्करों की तलाश में दबिशें देना शुरू कर दिया है। डीएफओ टीआर बिजुलाल ने बताया कि फरार लकड़ी तस्करों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। एसओजी व वन विभाग की दो टीमें उनकी तलाश कर रही है।
फोटो- 15आरडीपी06पी- रुद्रपुर में एसओजी की गिरफ्त में पकड़े गए लकड़ी तस्कर।
लकड़ी तस्कर ने पुलिसकर्मियों ने झोंका फायर
गदरपुर। पुलिस कर्मियों ने बाइकों में तस्करी कर ले जाए जा रही खैर की 25 क्विंटल लकड़ी बरामद की है। एक तस्कर ने पकड़े जाने के डर से पुलिसकर्मियों पर फायर भी झोंक दिया, लेकिन फायर से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार की तड़के ढाई बजे सकैनिया चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट कांस्टेबल राकेश कुमार और विवेक कुमार के साथ कनकटा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच कुछ बाइकों पर लकड़ी के गिल्टे लदे देख पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइकों की गति तेज हो गई। इसी बीच कांस्टेबल विवेक कुमार ने बाइक सवार को लात मारकर गिरा दिया। इससे हड़बड़ाए तस्कर ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। अचानक गोली चलने से पुलिसकर्मी हरकत में आए और थाने में सूचना दी।
उन्होंने बाइक सवार तस्करों को आत्मसमर्पण करने को कहा। इसी बीच एसओ जसविंदर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक तस्कर बाइकों और उसमें लदे खैर के गिल्टे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस कर्मी मौके पर छोड़ी लकड़ी और छह बाइकों को जब्त कर थाने ले गए।
पुलिसकर्मियों ने पीपलीवन क्षेत्र के वनकर्मियों को बुलाकर लकड़ी के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने फरार आरोपियों रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, निवासी कंगनगढ़ी मिलक खानम यूपी, राजू, विक्की, राजू निवासी कुलवंतनगर गदरपुर, अनूप और उसके भाई कुलदीप निवासी ग्राम कलकत्ता गदरपुर के खिलाफ धारा 379, 411,186,353,307 और 26/52 वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रुद्रपुर में एसओजी की गिरफ्त में लकड़ी तस्कर।- फोटो : RUDRAPUR