फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cracks falling on houses due to explosion in tunnel construction

सुरंग निर्माण में हो रहे विस्फोट से मकानों पर पड़ रही दरारें

Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Cracks falling on houses due to explosion in tunnel construction
रेल परियोजना प्रभावित नरकोटा गांव में जन सुनवाई हुई, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि सुरंग में विस्फोट किए जाने से उनके मकानों के नीचे दरारें पड़ रही है। एसडीएम ने रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि गांव व प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के इंतजाम प्राथमिकता से किए जाए।
विज्ञापन

प्रधान चंद्रमोहन की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों का कहना था कि रेल लाइन परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग में विस्फोट का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीण कमल किशोर जोशी ने बताया कि उनके मकानों के नीचे से गुजर रही सुरंग का निर्माण शुरू हो चुका है। कार्यदायी संस्था समय-समय पर भारी विस्फोट कर निर्माण कर रही है, जिससे मकानों पर दरारें पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सत्य प्रसाद भट्टकोटी, प्रकाश चंद्र सिलोड़ी, मदन मोहन सिलोडी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सभी जरूरी कागजात जमा होने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने रेल लाइन निर्माण व ऑलवेदर रोड परियोजना के मलबे से नर्वदेश्वर मंदिर को पहुंच रही क्षति के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उनका समयबद्ध उचित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुआवजे प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव व प्रभावितों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी इंतजाम प्राथमिकता से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed