{"_id":"5720bb464f1c1b723fa915b3","slug":"cowshed-fire-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाोशाला तक पहुंची आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाोशाला तक पहुंची आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
fire forests
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपुर पट्टी के बौंठा के जाबड़ तोक में जंगल की आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों के घास के कई ढेर जलकर राख हो गए। गोशालाओं तक पहुंची आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू पाया गया। ग्रामीणों ने अपने मवेशी सुरक्षित बचा लिए।
मंगलवार देर शाम को तूना-बौंठा मोटर मार्ग से लगे जंगल में लगी आग, बौंठा गांव के जाबड़ तोक तक पहुंच गई। यहां रह रहे लखपत सिंह, जगदीश सिंह, पुष्कर सिंह, प्रमोद सिंह के खेतों तक पहुंची आग ने दस से अधिक खंभों को भी राख कर दिया। वहीं, दावानल ने गोशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्परता से अपने पालतू मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात पौने दस बजे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से एक घंटे में वनाग्नि पर काबू पाया जा सका। बुधवार को शाम चार बजे जीजीआईसी रुद्रप्रयाग के नीचे अचानक आग भड़क गई, जो कुछ देर में स्वयं बुझ गई। उधर, बच्छणस्यूं पट्टी में खांकरा रेंज में फतेहपुर गांव के जंगलों में लगी आग को ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से बुझाया।