फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   court

मुख्य शिक्षा अधिकारी पर गिर सकती है निलंबन की गाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
court
हाईकोर्ट के आदेश के पालन में ढिलाई बरतने पर ऊधमसिंह नगर के सीईओ आरसी आर्य फंस गए हैं। कोर्ट के आदेश का शीघ्र पालन न होने पर उन्हें निलंबित किया जा सकता है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सीईओ के प्रार्थना पत्र के आधार पर उन्हें कोर्ट आदेश के पालन करने के लिए दो-तीन दिन का समय देते हुए निलंबन रोका है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त शिक्षक रामराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्ति के बावजूद उनकी पेंशन निर्धारण न होने की बात कही थी। जिस पर कोर्ट ने पेंशन निर्धारण के आदेश दिए थे लेकिन आदेश का पालन न होने पर कोर्ट ने शिक्षा सचिव को तलब किया था। शिक्षा सचिव ने इसकी जांच कर सीईओ को आदेश के अनुपालन में बरती जा रही लापरवाही के बारे में पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने सीईओ को शीघ्र कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने को कहा। इस संबंध में जब सीईओ के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, शिक्षा सचिव सुंदरम ने कहा कि अभी सीईओ को निलंबित नहीं किया गया है। यदि वह दो-तीन के भीतर कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शुक्रवार को शिक्षकों के बीच मुख्य शिक्षा अधिकारी के निलंबन की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed