फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Court given order

15 महीने से धरना दे रहे 303 श्रमिकों को कोर्ट से राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Court given order
सिडकुल की भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के आगे 15 महीनों से धरना दे रहे श्रमिकों को हल्द्वानी स्थित औद्योगिक न्यायाधिकरण और श्रम न्यायालय ने राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि 303 श्रमिकों की 27 दिसंबर वर्ष 2018 में जो गैरकानूनी छंटनी की गई थी, उसका पूरा वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को एक होटल में आयोजित भगवती श्रमिक संगठन की प्रेस वार्ता में श्रमिक नेताओं दीपक सनवाल और सूरज बिष्ट ने कहा कि न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश 303 श्रमिकों पर लागू होगा। वहां पर नंदन सिंह, वंदना बिष्ट, ठाकुर सिंह, अर्जुन सिंह, लोकेश पाठक, प्रकाश चंद्र, प्रशांत शुक्ला, मुकेश जोशी थे।
विज्ञापन

श्रमिकों ने शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रुद्रपुर। श्रमिकों ने जिला प्रशासन, श्रम विभाग से लेकर शासन तक प्रबंधन का साथ देने का आरोप लगाया। कहा कि श्रमिकों पर फर्जी मुकदमा किया गया। 47 श्रमिकों को ले आफ के मामले में श्रम विभाग ने अपने ही आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद हाईकोर्ट ने औद्योगिक न्यायाधिकरण को 90 दिन के भीतर मामले के निस्तारण का आदेश दिया था। बताया कि कंपनी में उनसे 12-12 घंटे काम कराया जाता था। काम न करने पर बॉक्सर उन्हें पीटते थे। इधर, कंपनी के डीजीएम नरेंद्र त्यागी ने कहा कि श्रमिकों के लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed