{"_id":"6839ad2626788d2dad0bce61","slug":"couple-cheated-of-50-thousand-rupees-in-the-name-of-helicopter-ticket-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-113070-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर दंपती से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर दंपती से 50 हजार की ठगी
Fri, 30 May 2025 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 30 May 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
18 मई को दी थी तहरीर, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पुरसाड़ी जेल भेजा
धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर दंपती से 50 हजार रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आया है। हालांकि मामला कुछ दिन पुराना है। अब पुलिस ने ठगी के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।
बीते 17 मई को केदारनाथ यात्रा पर आए हिमांशु राय अग्रवाल, निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश ने थाना गुप्तकाशी में दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ गुप्तकाशी पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर के टिकट के लिए उनका अपने किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल के दो लोगों से संपर्क हुआ। उन्होंने उन्हें प्रति टिकट 25 हजार रुपये बताकर कुल 50 हजार रुपये लिए। दंपती ने यह धनराशि उनके खाते में जमा करवा दी। जब वह आर्यन हेली कंपनी के कार्यालय में पहुंचे तो उनके नाम से कोई टिकट नहीं था। पता चला कि दोनों लोगों ने उनका फर्जी आधार कार्ड बनाया और उनकी फोटो लगा दी। कहा कि दोनों युवकों से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने 18 मई को गुप्तकाशी पुलिस थाना में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी के आरोप में वासुदेव कालरा और अमित नौटियाल निवासी श्रीनगर गढ़वाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों से हेलिकॉप्टर के टिकट के लिए अधिकृत वेबसाइट से ही बुकिंग करने की अपील की। उन्होंने फर्जी वेबसाइट या अन्य लोगों के संपर्क में आकर टिकट बुक नहीं करने की सलाह दी।