फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Counting Of Byelection Today

पंचायत उप चुनाव की मतगणना आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Counting Of Byelection Today
Counting Of Byelection Today
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड के वार्ड सदस्यों के 16 रिक्त पदों के लिए हुए मतदान की शनिवार को मतगणना होगी। इन 16 वार्डों में वार्ड सदस्य पदों के लिए 34 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में रुद्रपुर विकासखंड की 32 ग्राम पंचायतों के रिक्त 81 वार्ड सदस्य पदों में 74 में नामांकन हुआ था। इनमें 58 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को सतुईया, शहदौरा, अजीतपुर, भंगा, नजीमाबाद, बरा व खमिया नंबर ग्राम पंचायतों के शेष रिक्त 16 वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। रुद्रपुर विकासखंड में 71.6 प्रतिशत व जिले में कुल 72.2 प्रतिशत मतदान हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी गौरव शर्मा ने कहा कि शनिवार को रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके लिए चार टेबल लगाई जाएंगी, जिसमें दो चरणों में मतगणना होगी। मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक व दो सहायक मतगणना अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। दो घंटे के भीतर मतगणना पूरी होने की संभावना है। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत केके मेलकानी, वीडीओ उमेश जोशी, वीडीओ मो. असलम, एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा, पूनम पनेरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed