{"_id":"5e95deea8ebc3e77474815c9","slug":"corona-fighter-women-constable-in-uttarakhand-rudrapryag-news-drn3417165153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी रुकवाकर ड्यूटी पर डटीं कविता पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग के घोलतीर चौकी में तैनात कांस्टेबल कविता पंत।
- फोटो : RUDRAPRYAG
Link Copied
कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे कर्मवीर पूरे देशभर के लिए मिसाल बनें हैं। ऐसी ही एक मिसाल रुद्रप्रयाग में महिला कांस्टेबल ने पेश की है। जनपद में घोलतीर पुलिस चौकी में तैनात इस युवा कांस्टेबल ने अप्रैल माह में तय हुई अपनी शादी को रुकवाकर ड्यूटी को अधिक तरजीह दी। पुलिस अधीक्षक ने भी की महिला कर्मी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
मूल रूप से पौड़ी जनपद निवासी महिला कांस्टेबल कविता पंत का विवाह 14 अप्रैल को होना था, लेकिन इन दिनों लगातार ड्यूटी के कारण उन्होंने अपना विवाह स्थगित कर दिया। कविता का कहना है कि, इस समय स्वयं के बजाय उनकी जिम्मेदारी आम नागरिकों के लिए अधिक है। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना है। साथ ही विभाग व शासन के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य करना है, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके। वर्ष 2016 बैच की कविता पंत ने अपने कर्तव्य व फर्ज को महत्वपूर्ण मानते हुए मिसाल पेश की है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने भी महिला कांस्टेबल की प्रशंसा की है। कहा कि इस तरह के जोश, जज्बा और निर्णय क्षमता अन्य के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।