फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of the road to take dumps in DM angry

सड़क के निर्माण में उदासीनता बरतने पर डीएम नाराज

Wed, 20 Jan 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Wed, 20 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने सूर्याप्रयाग-मुसढुंग मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को सड़क से जुड़ी समस्याओं को सूचीबद्ध करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने मोटर मार्ग के निर्माण और रखरखाव में बरती जा रही उदासीनता पर पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

जिलाधिकारी ने 10 किमी लंबे सूर्याप्रयाग-मुसढुंग मोटर मार्ग के  निरीक्षण के दौरान कटिंग सहित टूटे पुश्ते और निकास नाली का जायजा लिया।

मुसढुंग गांव के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि सूर्याप्रयाग-मुसढुंग और विजयनगर-तैला मार्ग जिस स्थान पर लिंक हो रहे हैं, वहां भू-धंसाव होने से दोनों मार्गों के साथ अनुसूचित बस्ती को भी खतरा हो गया है।


यहां पर लोनिवि ने बैंड कटिंग भी मानकों के तहत नहीं की है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

 ग्रामीणों ने कटिंग में कोताही बरतने का आरोप लगाया। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मार्ग को शीघ्र बेहतर किया जाएगा। विदित हो कि बीते 18 जनवरी को अमर उजाला ने दो विभागों के फेर में फंसी सड़क बदहाल, शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने मंगलवार को मार्ग का निरीक्षण किया था।

18 जनवरी पेज आठ की पीडीएफ लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed