फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of child care home will start in lockdown

लॉकडाउन में शुरू होगा बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण कार्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of child care home will start in lockdown
रुद्रपुर के स्टेडियम से सटी भूमि में निर्माणाधीन बाल संप्रेक्षण गृह। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण रुद्रपुर में बन रहे कुमाऊं के पहले बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण कार्य ठप हो गया था, लेकिन शासन की ओर से अधूरे जरूरी निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश मिलने के बाद पेयजल निर्माण व संसाधन विकास निर्माण इकाई की ओर से बाल संप्रेक्षण गृह की निर्माण इकाई की अनुमति मांगी है। बाल विकास विभाग का अपना संप्रेक्षण गृह नहीं होने के चलते रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित एक किराए की बिल्डिंग में बाल सुधार गृह चलाया जाता था। इससे बाल कैदियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन के प्रयास के बाद बाल विकास विभाग को बाल संप्रेक्षण ग्रह बनाने के लिए जमीन और अनुमति मिल गई थी। स्टेडियम से सटी भूमि में बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण कार्यों का जिम्मा पेयजल संसाधन विकास निर्माण इकाई को सौंपा था। लॉकडाउन के कारण 496 लाख की लागत से बनने वाले बाल संप्रेषण गृह का निर्माण कार्य अधूरा छूट गया था। बिहार से आए मजदूर भी लॉकडाउन के चलते घर नहीं जा पाए थे। शासन के निर्देश के बाद पेयजल संसाधन व निर्माण विकास विभाग के ईई ओमप्रकाश ने कहा कि निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed