फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress worker reached to Haldwani

रुद्रपुर से लालटेन पदयात्रा में पहुंचे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress worker reached to Haldwani
गदरपुर से लालटेन पद यात्रा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी रवाना होते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हल्द्वानी में आयोजित लालटेन पदयात्रा में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा समेत सैकड़ों महिलाएं और पुरुष रवाना हुए।
विज्ञापन

पदयात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व रुद्रपुर में सैकड़ों महिलाएं बुधवार को बेहड़ के आवास पर पहुंचीं। जहां बेहड़ ने सभी का स्वागत किया। इधर, गदरपुर में कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वहां पर मनोज गुंबर, संजीव अरोरा, शैलेंद्र शर्मा थे।
विज्ञापन

इधर, किच्छा से कांग्रेसियों का एक जत्था इंदिरा गांधी खेल मैदान से पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली की अगुवाई में रवाना हुआ। वहां विनोद कोरंगा, जगरूप सिंह गोल्डी, तोता राम, फजील खान, रमेश तिवारी, गुरदास कालरा आदि थे। इधर, पुरानी मंडी से एक बस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू की अगुवाई में हल्द्वानी रवाना हुई। वहां दुर्गेश गुप्ता, फिरदौस सलमानी, केलावती, शमीम अहमद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की बत्ती हो चुकी है गुल : मिगलानी
रुद्रपुर। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने कांग्रेस की लालटेन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की बत्ती गुल हो गई है। इसलिए बिहार की लालटेन का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की लालटेन भ्रष्टाचार का प्रतीक है, क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोप में वहां के लालटेन धारी लालू प्रसाद यादव जेल में हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट ठेकेदारों के हाथों से काम छिन गया है, जिसका दर्द कांग्रेस को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed