फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress will be remembered by the name of scandals: Bhatt

कांग्रेस सरकार घोटालों के नाम से की जाएगी याद: भट्ट

Sun, 17 Jan 2016 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sun, 17 Jan 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जन चेतना रैली में यहां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर सभा में उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार का माहौल फैला दिया है। विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश है। ऐसे में जनता में भाजपा के प्रति एक विश्वास जगा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, खजान दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


गैरसैंण राजधानी पर बरगला रही सरकार
कर्णप्रयाग। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जहां नारायणबगड़ में मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या, संवासनियों से बलात्कार, खनन के मामले में वन अधिकारी, तहसीलदार, एसडीएम को मारने की कोशिश और पुलिस पर गोलियां चलती हों उस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लोग समझ सकते हैं। भट्ट ने कहा कि गैरसैंण राजधानी पर भी सरकार लोगों को बरगला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पैसा देने के बावजूद प्रदेश सरकार खर्च नहीं कर पा रही है। इससे पहले भाजयुमो ने बाइक रैली और भट्ट ने रोड शो किया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री खजान दास, मातबर सिंह कंडारी, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, महिपाल नेगी, अनुज डिमरी, राकेश नेगी, महेंद्र सिंह, रमेश मैखुरी, तारा थपलियाल, धीरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।


खंडूड़ी की योजनाओं की तारीफ
अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और महिलाओं के लिए पगार की नीति बनाई है। कहा कि खंडूड़ी द्वारा बनाया गया लोकपाल लागू होता तो भ्रष्टाचारी जेल में होते। स्थानांतरण एक्ट लागू होने पर हर स्कूल में मास्टर और हर अस्प्ताल में डाक्टर होता। हालांकि भट्ट ने भाजपा के अन्य तीन मुख्यमंत्रियों पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed