फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress team returned after inspecting the gold plated

Rudraprayag News: केदारनाथ गर्भगृह की स्वर्णमंडित दीवारों का मुआयना कर लौटा कांग्रेस का दल

Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress team returned after inspecting the gold plated
केदारनाथ के पूर्व विधायक ने बीकेटीसी पर लगाया बड़े घोटाले का आरोप
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल ने केदारनाथ पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह की दीवारों व जलेरी में लगाए गए सोने का निरीक्षण किया। धाम से लौटकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार और बीकेटीसी पर घोटाले का आरोप लगाया।

केदारनाथ के पूर्व विधायक का कहना है, केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना लगाने का निर्णय औचित्यहीन था। जलेरी पर लगे सोना रंग बदल रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि केदारनाथ के गर्भगृह में सोने के नाम पर जो परतें लगाई गई है वह कार्य भी मानकों के तहत नहीं किया गया है। परतों की फिनिशिंग भी सही नहीं की गई है। इन परतों को लगाने से केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की शिलाओं पर अंकित शिलालेख भी दब गए हैं। जलेरी में सोने के बर्क के ऊपर एक्रैलिक की परत लगाई गई है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कांग्रेस ने धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के उस बयान की भी कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है। कहा, धर्मस्व मंत्री स्वयं केदारनाथ आकर गर्भगृह की स्थिति को देखें। केदारनाथ किसी एक गांव, क्षेत्र का मंदिर नहीं है बल्कि सनातन धर्म से जुड़े भारतवर्ष और विश्व के कई देशों में रहने वाले शिव भक्तों की आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, गणेश तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, तीर्थपुरोहित पुरुषोत्तम तिवारी और बीकेटीसी के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन




मुकदमा दर्ज किया तो जेल भरो आंदोलन होगा



रुद्रप्रयाग। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने स्वर्णमंडित गर्भगृह की हकीकत को सबके सामने लाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। संपूर्ण तीर्थपुरोहित और क्षेत्रीय जनता उनके साथ हैं। अगर, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई तो सभी कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गया 230 किलो सोना जवाब दें अध्यक्ष



रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने बीकेटीसी के अध्यक्ष से सवाल किया है कि वे 230 किलो सोना के बारे में स्पष्ट जानकारी दें। बीते वर्ष जब गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने की बात चल रही थी तब समिति द्वारा कहा गया था कि 230 किलो सोना लगाया जाएगा। तब, कहा गया कि 550 सोने की परतें घोड़ा-खच्चरों से धाम पहुंचाई गई हैं लेकिन सात माह में ही यह सोना सिर्फ 23 किलो कैसे हो गया और इसका रंग क्यों उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed