फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress officials inspected the hospital

Rudraprayag News: कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Mon, 03 Nov 2025 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Nov 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Congress officials inspected the hospital
रुद्रप्रयाग। प्रदेशभर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक जिले में अस्पतालों की स्थिति जानने और मरीजों से संवाद करने का अभियान चलाया है। इसी क्रम में सोमवार को रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से बात की और उन्हें फल बांटे। कांग्रेसजनों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी ली। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुंवर सजवाण ने बताया कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर जिले में अस्पतालों की हकीकत जान रही है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, दीपक भंडारी, अजय पुंडीर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed