{"_id":"6a9ff1703c7d7da2df07e8da","slug":"place-special-focus-on-the-c-and-d-categories-within-the-20-point-programme-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120757-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बीस सूत्री कार्यक्रमों में सी-डी श्रेणी पर करें विशेष फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बीस सूत्री कार्यक्रमों में सी-डी श्रेणी पर करें विशेष फोकस
Tue, 08 Sep 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उन्होंने विभागवार भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, हर घर नल, बाल प्रतिरक्षण एवं रूटीन टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान कुछ योजनाओं की प्रगति कम मिलने और कुछ के सी एवं डी श्रेणी में होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सी और डी श्रेणी वाले कार्यक्रमों की कम प्रगति के कारणों की समीक्षा कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने और उन्हें ए श्रेणी में लाने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ मनविंदर कौर, डीपीओ डॉ. अखिलेश मिश्रा, डीटीडीओ राहुल चौबे, सीएमओ डॉ. पारुल गोयल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद