फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress councilor kidnapped, demanded ransom of 20 lakhs

कांग्रेसी पार्षद का अपहरण, 20 लाख की फिरौती मांगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor kidnapped, demanded ransom of 20 lakhs
रुद्रपुर। दो दिन पहले घर में दुकान का किराया वसूलने की बात कहकर निकले कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा का अपहरण हो गया है। अज्ञात बदमाशों ने पार्षद को जिंदा छोड़ने के एवज में परिजनों को कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पार्षद की तलाश शुरू कर दी है। जिले की एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। प्रापर्टी के विवाद को पुलिस अपहरण की वजह मान रही है।
विज्ञापन

प्रीत विहार रुद्रपुर निवासी अमित मिश्रा वार्ड 21 से कांग्रेसी पार्षद हैं। बीते बुधवार की शाम वह परिजनों से दुकानों का किराया वसूलने की बात कहकर निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को उनकी मां सविता मिश्रा पत्नी स्व. संतोष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा स्कूटी से गया था। देर शाम बेटे का किसी अन्य नंबर से फोन आया और उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद न तो बेटा घर आया ना ही उसका मोबाइल नंबर मिल रहा है। देर रात उनके मोबाइल फोन पर 9557670102 नंबर से कॉल आया, जिसने उनके बेटे का अपहरण करने की बात कहकर उसे छोड़ने की एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। सविता मिश्रा ने बताया दोबारा उस नंबर पर बात नहीं हो पाई। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पार्षद की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पार्षद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस
रुद्रपुर। पार्षद के अपहरण की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। उच्चाधिकारियों से लेकर सभी थाना, चौकी प्रभारी बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं। एसओजी की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पार्षद की खोज में लगीं हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस अपहर्ताओं के करीब पहुंच गई है। इसमें स्थानीय युवक के शामिल होने का भी अंदेशा है।

परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री बेहड़
रुद्रपुर। पार्षद के अपहरण की सूचना पर पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ उसके परिजनों से मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, शहर के अन्य पार्षदों ने पुलिस से लापता अमित मिश्रा को सकुशल बरामद करने की मांग की है। परिजनों को लापता अमित के घर नहीं आने पर अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed