फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress active worker Pradeep Bagwadi resigns from the party

Rudraprayag News: कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप बगवाड़ी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Thu, 11 Apr 2024 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 11 Apr 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Congress active worker Pradeep Bagwadi resigns from the party
रुद्रप्रयाग। 40 वर्ष से अधिक समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के साथ ही जिला व राज्य स्तरीय पदों पर आसीन रहने वाले प्रदीप बगवाड़ी से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में काफी बदलाव आ चुका है और विचारधारा का सम्मान नहीं रह गया है।
विज्ञापन

90 के दशक के शुरुआती समय से केदारघाटी के साथ ही रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के युवा नेताओं में अपनी पहचान बनाने के साथ ही प्रदीप बगवाड़ी समय के साथ राजनीति में सक्रिय होते गए। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और बाद में राज्य स्तर पर पार्टी के महासचिव भी रहे। बीते लोकसभा व विस चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए काम किया लेकिन कई मौकों पर हुई अनदेखी से वह आहत भी नजर आए। अब बृहस्पतिवार को प्रदीप बगवाड़ी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बगवाड़ी, भाजपा में शामिल होते हैं या नहीं, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से हो रहे बदलाव और विचारधारा को हाशिए पर रखने से वह आहत हो चुके थे जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ना उचित समझा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed