{"_id":"5f57ce858ebc3e613f0d2dd2","slug":"confusion-over-examination-from-video-of-minister-of-state-for-higher-education-rudrapur-news-hld3962635181","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के वीडियो से परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के वीडियो से परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कालेज के मुख्य गेट पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का परीक्षाओं को लेकर एक वीडियो वायरल होने से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को अलग-अलग ज्ञापन देकर परीक्षाओं को लेकर भ्रम दूर करने एवं स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने की मांग की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. केके पांडेय के माध्यम से कुमाऊं विवि को कुलपति को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा 14 सितंबर को प्रस्तावित है लेकिन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षक दिवस पर एक वीडियो के जरिये प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की बात कही। इस कारण परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कुमाऊं विवि से भ्रम को दूर करते हुए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। वहां चंदन भट्ट, राहुल गुप्ता, विपिन पांडेय, अनुज त्रिवेदी आदि थे।
इधर, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यदि 14 सितंबर को परीक्षा आयोजित होती है तो उसे ऑनलाइन किया जाए। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी, शिवम कालड़ा, सौरभ कुमार आदि थे।
विज्ञापन
उधर, खटीमा में विभिन्न मांगों को लेकर एचएनबी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने, बसों का किराया पहले की भांति करने, परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने एवं नए सत्र के प्रवेश जल्द प्रारंभ करने की मांग की। धरना देने वालों में अंबुज चौहान, नीरज सिंह धामी, सुमित, प्रमोद, गुरवीर सिंह, नवीन जोशी, गुरविंदर आदि थे।
इधर, उच्च शिक्षा मंत्री के परीक्षा को लेकर दिए गए बयान से भड़के दूसरे गुट के छात्रों ने कॉलेज गेट पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री पांच सितंबर को बयान देते हैं कि प्रथम एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ विवि की ओर से परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। वहां कमल सिंह, नितिन श्रीवास्तव, अनुज राणा, राहुल यादव, प्रकाश सिंह, शिवानी राणा, रुस्तम सिंह, पंकज सिंह, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अखिलेश राणा, आसिफ अंसारी, चांद अंसारी आदि थे।