फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Conflict committee set up to resolve problems

समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष समिति गठित

Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Conflict committee set up to resolve problems
रेलवे परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायत मरोड़ा व नगरासू के ग्रामीणों ने समस्याओं के निराकरण करने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। इस मौके पर रेलवे परियोजना में बेरोजगारों को वरीयता समेत अन्य मांगों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 15 मार्च तक मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव में हुई बैठक में प्रभावितों ने कहा कि अपने हकों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने रेलवे विकास निगम से गांव की परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग भी की। इस मौके पर संघर्ष समिति का गठन करते हुए गौरव चौधरी को अध्यक्ष, राकेश राणा को उपाध्यक्ष व अरुण चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद समिति के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्यों में स्थानीय वाहन व मशीनों का उपयोग करने, गांवों में सिंचाई व पेयजल व्यवस्था करना, रेलवे स्टेशन मवाणा में ग्रामीणों के पैदल मार्ग का निर्माण समेत कई मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर दिनेश रावत, तुषार रावत व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed