फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete the travel preparations before the inauguration kedarnath temple door open: DM

कपाटोद्घाटन से पूर्व यात्रा तैयारियों को पूरा करें विभाग: डीएम

Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Complete the travel preparations before the inauguration kedarnath temple door open: DM
17 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विभागीय अधिकारियों को कपाटोद्घाटन से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क व पैदल मार्ग के सुचारु संचालन पर जोर दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से यात्रा के लिए एयर एंबुलेंस का प्रस्ताव भी मांगा।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम गोयल ने यात्राकाल में शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था के लिए पीआरडी व होमगार्ड के जवानों की तैनाती करने के लिए उप जिलाधिकारी को जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कपाटोद्घाटन से पूर्व केदारनाथ में खाद्यान्न, रसोई गैस व अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने, पैदल मार्ग से धाम तक राहत व बचाव के लिए टीमों की तैनाती, बिजली, पानी, शौचालय की उचित व्यवस्था के साथ ही यात्रा के लिए पंजीकृत हो रहे घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, एमआरआई सहित पैदल रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, रास्ते की मरम्मत, फाटा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी व दुगलबिट्टा में निरीक्षण भवनों की स्थिति और वहां रात्रि प्रवास के लिए यात्रियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, सीओ जीएल कोहली, परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed