फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   commissoner Rajiv Rawaila review meeting from video conferencing

अच्छा करने वालों को प्रोत्साहन, ठीक काम नहीं करने वालों पर हो कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
commissoner Rajiv Rawaila review meeting from video conferencing
रुद्रपुर में कमिश्नर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल डीएम एवं अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आकांक्षात्मक जिले में शुमार यूएसनगर में किए जा रहे कार्यों की मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे है, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। जो अधिकारी ठीक कार्य नहीं कर रहे है उन पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युतीकरण आदि में सुधार लाने के लिए जो मानक तय किए गए हैं, उन्हीं के अनुसार कार्य करते हुए इन कार्यों में प्रगति लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाए। शिक्षा के लिए और हम क्या बेहतर कर सकते है, इसकी भी समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने केे लिए कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जल संस्थान के ईई को निर्देश दिए कि जिन वन क्षेत्रों में हैंडपंप लगाए जाने है, वहां तत्काल कार्य शुरू कर एक सप्ताह के भीतर इन्हें लगाना सुनिश्चित करें। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि एस्पिरेशनल (आकांक्षात्मक) जिले के तहत किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई है, उसी कार्ययोजना के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed