फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Colorful cultural programs held in Deepawali fair

दीपावली का बाजार खरीदारी से हुआ गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs held in Deepawali fair
खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से दिव्यांग सहायतार्थ अष्टम दीपावली मेले के दूसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वंदे मातरम के गायन को विशेष सराहना मिली।
विज्ञापन

मंगलवार रात मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, परिषद प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी, प्रांतीय महासचिव नरेश कंसल, शाखा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक असवाल,मेला संयोजक ऋतु गुप्ता, नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। श्वेता शर्मा एवं टीम ने वंदेमातरम का गायन किया। दिल्ली के कलाकारों के साथ ही स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। संचालन उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, सचिव नीरज शर्मा ने किया। वहां पर कश्मीरी लाल गोयल, डॉ. राकेश चंद्र रस्तोगी, नरेंद्र सिंह खिंडा, अजय मेहता, हरप्रीत सिंह, सुनील रैदानी, संतोष गुप्ता, भुवन उप्रेती, दीपक बत्रा, अनिल मित्तल, विक्रम गुलाटी, साकेत शाही, सुरेश सती, वरुण अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

दीपावली का बाजार खरीदारी से हुआ गुलजार
रुद्रपुर। दीपावली पर्व को लेकर रुद्रपुर मुख्य बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारी को लेकर लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ के चलते बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या बन रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार दीपावली 27 अक्तूबर को है। इस पर लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। बुधवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। दीयों से लेकर खील बताशे और सजावटी सामान की दुकानों में लोगों की भीड़भाड़ रही। बाजार में दीये 20 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं, जबकि खील बताशे, मीठे खिलौने, पेठा 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। बाजार में विभिन्न खूबसूरत मालाएं 50 रुपये से लेकर 150 रुपये मूल्य तक उपलब्ध हैं। खूबसूरत मूर्तियों को लोग खूब खरीद रहे हैं। खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। रुद्रपुर बाजार में शाम के समय ग्राहकों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या आ रही है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार में चारपहिया व तीन पहिया वाहनों के घुसने से ट्रैफिक जाम हो रहा है।

टीडीसी के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार
खटीमा। दीपावली पर खटीमा में इस बार तराई विकास निगम (टीडीसी) के मैदान में पटाखा बाजार सजेगा। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पटाखा बाजार को थारू राइंका में न लगाकर कंजाबाग रोड पर स्थित टीडीसी के मैदान में लगाने के निर्देश व्यापारियों को दिए। यह बाजार 25 से 27 अक्तूबर तक लगेगा। वहीं, चकरपुर में मुख्य बाजार में पटाखे की दुकान न लगाकर वन चेतना मैदान में जगह चिह्नित की गई है तथा झनकट में कोआपरेटिव बैंक के पास पटाखा बाजार का स्थान निर्धारित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि व्यापारियों को फायर और पुलिस से एनओसी प्रमाण पत्र लेने के बाद प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed