फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Collectorate campus on loosely knit structure erupted DM.

कलेक्ट्रेट परिसर की लचर व्यवस्था पर भड़की डीएम

Fri, 06 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 06 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

डीएम रंजना ने मीडिया सेंटर और आपदा कंट्रोल रूप का औचक निरीक्षण कर लचर सफाई व्यवस्था और प्रबंधन पर रोष जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और कागजी कार्रवाई को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने सभी का वेतन रोकने बात कही।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट में स्थापित हो रहे मीडिया सेंटर के निरीक्षण को पहुंची जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे की मदद से सोनप्रयाग में हो रहे कार्यों के बारे में जिला आपदा अधिकारी से जानकारी ली, लेकिन वे सही जवाब नहीं दे पाए, जिस पर डीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए मजदूरों द्वारा कार्य नहीं किए जाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर डीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों की उपस्थिति सहित अन्य दस्तावेज भी चेक किए। डीएम  ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य रास्ते के दोनों तरफ फैले कूड़ा-कचरे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब जिला मुख्यालय ही साफ-सुथरा नहीं है, तो अन्य विभागीय कार्यालयों की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और 10-10 मीटर की दूरी पर कूड़ादान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गंदगी फैलाने व कूड़ा अन्यत्र जलाने पर 100 से 500 रुपये तक जुर्माना लगाने की बात भी कही। इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed