फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Collect plastic waste at home and get reward

घर में करो प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा और पाओ ईनाम

Thu, 18 Jun 2020 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Collect plastic waste at home and get reward
अब, नगरवासियों को अपने घर में प्लास्टिक कूड़ा-कचरा एकत्रित करने पर पालिका द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्य को नपा द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

दस हजार आबादी वाले नगर क्षेत्र के सात वार्डों में अब स्थानीय लोग ही अपने घरों में प्लास्टिक कूड़े-कचरे को एकत्रित करेंगे। इस कचरे का परिवारवार पूरा डेटा तैयार किया जाएगा, जिसे पर्यावरण मित्रों द्वारा वॉर्डवार सप्ताह में अलग-अलग दिन उठान किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को जैविक/अजैविक कूड़े की तरह प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूक करना है। कार्ययोजना के तहत नगर का प्रत्येक परिवार अपने घर में प्लास्टिक कूड़ा-कचरे के अंतर्गत शैंपू व तेल की खाली बोतल, चिप्स, बिस्कुट, टॉफी, चॉकलेट समेत अन्य पैकिंग रैपर को एकत्रित करेंगे। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि इस कार्ययोजना का माइक्रोप्लान लगभग तैयार हो चुका है। सभी वार्डों के परिवारों को अवगत कराते हुए उन्हें प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिस परिवार के द्वारा जितनी मात्रा में प्लास्टिक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा, उसी के आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही जो बच्चे इसमें सहयोग करेंगे, उन्हें टीशर्ट, टोपी, स्कूल बैंग आदि भी भेंट किए जाएंगे। योजना को जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed