फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   collect and saving money

दो-दो सौ रुपये जमाकर बनाए डेढ़ लाख की राशि

Thu, 03 Dec 2015 08:56 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Thu, 03 Dec 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
बूंद-बूंद से घड़ा भरने की कहावत को पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू की 29 महिलाओं का प्रयास चरितार्थ कर रहा है। उन्होंने डेढ़ वर्ष से प्रतिमाह दो-दो सौ रुपये जमा कर डेढ़ लाख से अधिक का कोष बनाया है। इस कोष को नव निर्माण समिति का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लाक के इस दूरस्थ गांव में वर्ष 2013-14 में 29 महिलाओं ने परिवार की आर्थिक समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वयं कमर कसी। इन महिलाओं की आर्थिकी सिर्फ खेतीबाड़ी और पशुपालन पर टिकी हुई है। ऐसे में उन्हें कई बार दो सौ रुपये की किश्त जमा करना भी भारी पड़ जाता है। बावजूद इसके वे डेढ़ वर्ष से निरंतर दो-दो सौ रुपये की किश्त जमा कर रही हैं। नव निर्माण समिति प्रतिमाह तीन हजार रुपये डाकघर में जमा करती हैं। शेष 28 सौ रुपये अन्य खाते में जमा किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंद को कर्ज दिया जाता है। समिति के खाते में वर्तमान में डेढ़ लाख से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष कुसम नेगी और सदस्य संगीता देवी का कहना है कि इससे महिलाओं में बचत के प्रति जागरूकता आई है। 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं को समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जरूरतमंदों की हो चुकी मदद
रुद्रप्रयाग। नव निर्माण समिति 20 महिलाओं को 65 हजार रुपये का ऋण दे चुकी है। अधिकतम 15 हजार रुपये ही ऋण दिया जाता है। समिति से दो महिलाएं 15-15 हजार, एक महिला 10 हजार, दो महिलाएं 5-5 हजार और 15 महिलाएं एक-एक हजार रुपये का ऋण ले चुकी हैं। इस ऋण को दो प्रतिशत ब्याज की दर से लौटाया जाता है। ऋण लौटाने के लिए न्यूनतम एक हजार रुपये की किश्त निर्धारित की गई है।

कोट-
समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विषम परिस्थितियों में मदद करना है। प्रतिमाह दो-दो सौ रुपये समिति से जुड़ी 29 महिलाएं जमा किए जाते हैं। अभी तक कोष में डेढ़ लाख रुपये से अधिक जमा हो चुके हैं। - लक्ष्मी रौथाण, कोषाध्यक्ष, नव निर्माण समिति नवासू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed