{"_id":"6adba0c061be5d04c40cdf29","slug":"cm-unveiled-the-shri-ramlila-book-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1097447-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सीएम ने किया श्रीरामलीला पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सीएम ने किया श्रीरामलीला पुस्तक का विमोचन
Fri, 23 Oct 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर की शोधपरक पुस्तक श्रीरामलीला संस्कार, त्याग और मर्यादा की अद्भुत गाथा का विमोचन किया। डॉ ममता कुंवर ने बताया कि गढ़वाल अंचल की पारम्परिक रामलीलाओं पर केंद्रित इस पुस्तक में पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित चौपाइयों, रागनियों, छंदों और दोहों को मंचन क्रम के अनुसार संकलित किया गया है। इससे कलाकारों, निर्देशकों और आयोजन समितियों को व्यावहारिक सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक तैयार करने का उद्देश्य रामलीला में प्रयुक्त साहित्यिक और सांगीतिक सामग्री को व्यवस्थित स्वरूप देना है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, राजेश कुंवर, रणजीत गुसाईं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सेमवाल, उद्यमी एवं समाजसेवी राजन गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली आदि उपस्थित रहे।