फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Climate change is the main reason for the reduction in yield

पैदावार में कमी का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Climate change is the main reason for the reduction in yield
पंतनगर में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे. कुमार - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। भारत में 60 प्रतिशत वर्षा आधारित खेती मानसून, प्राकृतिक संसाधनों के संकुचन और गिरावट से प्रभावित है। अधिकांश फसलों में बहुपोषक तत्वों की कमी, खराब उत्पादकता और जलवायु परिवर्तन पैदावार में कमी के मुख्य कारण हैं। यह बात अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे. कुमार ने ‘फसलों और फसल प्रणालियों की कारक उत्पादकता बढ़ाने के लिए सुरक्षित और स्थायी कृषि’ विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ के अवसर पर कही।
विज्ञापन

विवि स्थित कृषि महाविद्यालय के डॉ. केसी शर्मा सभागार में डॉ. जे. कुमार ने कहा कि कृषि विकास आने वाले समय में विभिन्न चुनौतियों, जैसे घटती हुई कृषि योग्य भूमि, जल संसाधनों की कमी, जलवायु परिवर्तन, कृषि श्रमिकों की कमी, बढ़ती हुई लागत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा से और भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

अब स्थान विशेष को ध्यान में रखते हुए कृषि में शोध किया जाना जरूरी है। नई तकनीकों में कोई खामी नहीं है लेकिन इनके उपयोग के तरीके में कुछ समस्याएं हैं। परंपरागत तकनीकों के साथ नवीन खोजों का उचित समावेश जरूरी है। प्रशिक्षण निदेशक एवं सस्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस शेखर ने कहा कि सस्य विज्ञान विभाग विभिन्न शोध पत्रों के साथ विभिन्न तकनीकों का विकास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान में अपनाई जाने वाली कृषि प्रणालियों में नवीन तकनीकों के समावेश करने पर जोर दिया। वास्तव में समुचित सस्य विज्ञान प्रथाओं को कृषि प्रबंधन के रूप में समान रूप से प्रयोग किया जा सकता है। प्राध्यापिका डॉ. सुनीता टी. पांडे ने प्रशिक्षण के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। सह प्राध्यापिका डॉ. ओमवती वर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed