फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Civic aminities

शराब सस्ती और सफर महंगा करने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
राज्य में शराब सस्ती और रोडवेज बसों का सफर महंगा करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वन आरक्षी की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के बाटा चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का प्रयास किया है। सरकार ने शराब के मूल्य घटाकर प्रदेश के युवाओं को विनाश की तरफ धकेलने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का धंधा पहले से ही फल-फूल रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार मुक्त राज्य का नारा लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ वन आरक्षी की भर्ती में घोटाला कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भर्ती को रद्द करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा सरकार ने रोडवेज बसों का बढ़ा किराया वापस नहीं लिया तो सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, राजीव कामरा, विजय मंडल, बाबू खान, परवजे कुरैैैशी, राजू कोली, परिमल राय, राजेंद्र निषाद, अर्जुन विश्वास, सुशील मंडल, मोहन खेड़ा, किशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, काशीपुर में मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल व महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर वन आरक्षी भर्ती में घोटाला और रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाने, शराब की कीमतें घटाने के विरोध में वन मंत्री हरक सिंह रावत और सीएम टीएस रावत के खिलाफ नारे लगाए। संदीप सहगल ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार तो नहीं दे पाई।
नशा करने के लिए शराब के दाम घटा दिया है। सरकार जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कार्यक्रम में मुकेश मेहरोत्रा, वरिष्ठ नेता मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, गीता चौहान, राशिद फारुखी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, पूजा लोहिया, राजेश एडवोकेट, अनिल शर्मा, सुहैल खान, महेंद्र लोहिया आदि थे।
रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी का विरोध
सितारगंज/किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। मंगलवार को कांग्रेसी मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और महंगाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, हरपाल सिंह, हसनैन मलिक, नवतेज पाल सिंह, जिलानी अंसारी, मनदीप सिंह, कमलजीत सिंह भुल्लर, यूसुफ मलिक, सचिन गंगवार, सरताज अहमद, गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, जगदीश महर आदि थे।

इधर, किच्छा में कांग्रेसी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। यहां पर हरीश पनेरू ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल हो गई है। बाद में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। वहां पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सुरेश पपनेजा, बंटी पपनेजा, फिरदौस सलमानी, अरुण तनेजा, रमेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed