फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chopta will have railings and cameras to protect wildlife.

वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए चोपता में रेलिंग व कैमरे लगेंगे

Sat, 20 Jun 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chopta will have railings and cameras to protect wildlife.
चोपता से लेकर तुंगनाथ और चंद्रशिला तक वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जंगल क्षेत्र में रेलिंग लगाई जाएगी। निगरानी को कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले इस बुग्याल के आसपास बनियाकुंड, दुगलबिट्टा में जगह-जगह स्थानीय जलवायु वाले फूलों और सजावटी पौधों की नर्सरी भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
ललॉकडाउन के दौरान बुग्यालों और जंगलों में वन्य जीवों की बढ़ती संख्या को देखकर वन विभाग बेहद खुश है। बीते दो महीने से चोपता के बुग्यालों के साथ ही आस-पास के वन क्षेत्र में थार और घुरड़ जैसे जानवरों के झुंड के झुंड नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुलदार भी काफी संख्या में देखे जा रहे हैं। राज्य पक्षी मोनाल समेत अन्य कई प्रजातियों के पक्षी बाजार में निचले स्थान तक विचरण कर रहे हैैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से इन वन्य जीवों की सुरक्षा और इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वन्य जीव जंगल में स्वच्छंद विचरण कर सकें, इसके लिए पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में चोपता समेत सेंचुरी एरिया के बुग्यालों की रंगत के साथ ही यहां वन्य जीवों की संख्या भी बढ़ी है। इसे देखते हुए ही उनकी सुरक्षा और संरक्षण को कार्ययोजना बनाई गई है।
-अमित कंवर, डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर/चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed