फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chopta unit got Vyapar Ratna award for organized business

संगठित व्यापार के लिए चोपता इकाई को मिला व्यापार रत्न पुरस्कार

Thu, 10 Nov 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Chopta unit got Vyapar Ratna award for organized business
इको विकास समिति के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के साथ संगठित व्यापार के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए व्यापार मंडल इकाई चोपता ने जनपद रुद्रप्रयाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय उद्योग की कार्यकारिणी ने चोपता इकाई को व्यापार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

तुंगनाथ की यात्रा में व्यापार इकाई चोपता के 37 व्यापारियों ने 2 करोड़ 34 लाख रुपये की आमदनी की। वहीं 30 टैक्सी-मैक्सी संचालकों ने यात्राकाल में एक करोड़ का कारोबार किया है। घोड़ा-खच्चरों से यात्राकाल में एक लाख 34 हजार यात्री चोपता से तुंगनाथ पहुंचे। यात्रियों और सामान ढुलान से घोड़ा-खच्चर संचालकों ने कुल दो करोड़, 34 लाख का कारोबार किया जिसमें 1 करोड़, 77 लाख, 20 हजार की आमदानी यात्रियों से हुई।
विज्ञापन

व्यापार संघ चोपता, टैक्सी यूनियन और घोड़ा-खच्चर एसोसिएशन ने ईडीसी (इको विकास समिति) के साथ चोपता से तुंगनाथ और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1500 विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी का कहना है कि तुंगनाथ की यात्रा में छह माह में छह करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता व्यापार इकाई को व्यापार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed