फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chiniyam Sharma and Akash Sajwan became military officers of the district

जिले के चिन्यम शर्मा व आकाश सजवाण बने सैन्य अधिकारी

Sat, 13 Jun 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Chiniyam Sharma and Akash Sajwan became military officers of the district
आकाश सजवाण और चिन्मय शर्मा - फोटो : RUDRAPRYAG
जिले के दो युवा भारतीय सैन्य अकादमी से चार वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गए हैं। दोनों युवाओं ने चिन्मय शर्मा व आकाश सजवाण ने अपने गांव व क्षेत्र के साथ जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शनिवार को मयकोटी गांव निवासी चिन्मय शर्मा और लमगौंडी गांव के आकाश सजवाण भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चार वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद पास आउट होकर ये दोनों युवा अब भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देंगे। मयकोटी निवासी चिन्मय शर्मा के पिता मनोज शर्मा जूनियर हाईस्कूल गर्वाली और माता बीना शर्मा जीआंसी दैडा में शिक्षिका हैं। चिन्मय की प्रारंभिक पढ़ाई भी स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में हुई है। वर्ष 2008 में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन के बाद 2016 में उसने एनडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिता मनोज शर्मा ने बताया कि बेटे को बचपन से सेना में जाकर देश सेवा करने का जुनून था। दूसरी तरफ लमगौंडी गांव के आकाश सजवाण ने भी वर्ष 2016 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके पिता आनंद सजवाण गुप्तकाशी में दुकानदार हैं। जबकि माता मीना सजवाण राप्रावि चौंडी में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि आकाश की प्रारंभिक पढ़ाई डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में हुई थी। इसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। बताया कि जब उनका बेटा कक्षा तीन में था, तभी से वो सैनिक स्कूल में भर्ती होने के बारे में सोचता था। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed