फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chetan Chauhan came 22 years ago at the annual festival of Rudrapur Degree College

22 साल पहले रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आए थे चेतन चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan came 22 years ago at the annual festival of Rudrapur Degree College
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की खो-खो टीम के साथ पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान। - फोटो : RUDRAPUR
सूचनार्थ...
विज्ञापन

22 साल पहले रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आए थे चेतन चौहान
पूर्व सलामी बल्लेबाज चौहान ने खो-खो के खिलाड़ियों के साथ साझा किए थे अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान करीब 22 वर्ष पहले रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। वार्षिकोत्सव के बाद उन्होंने डिग्री कॉलेज की खो-खो टीम की खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट से जुड़े अपने अनभुव भी साझा किए थे।

रुद्रपुर निवासी समाजसेवी डॉ. रजनीश बत्रा ने आज भी रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चौहान के साथ खिंची गई गई ग्रुप फोटो को सहेजकर रखा है। डॉ. बत्रा ने बताया कि उस समय डिग्री कॉलेज का नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर था। करीब 22 वर्ष पहले कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पूर्व क्रिकेटर चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उस समय वह कॉलेज में एमए की छात्रा थी। साथ ही कॉलेज की खो-खो टीम की सदस्य भी थीं। डॉ. बत्रा बताती हैं कि वार्षिकोत्सव के समापन के बाद पूर्व क्रिकेटर चौहान खो-खो के खिलाड़ियों से मिले थे। सभी को उन्होंने अपने ऑटोग्राफ दिए और क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी खींची। टेस्ट क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करने वाले व देश के लिए 40 टेस्ट खेल चुके सलामी बल्लेबाज चौहान के नाम टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक दर्ज नहीं है। डॉ. बत्रा कहती हैं कि उस समय क्रिकेटर चौहान के शतक न बना पाने को लेकर उनसे कोई प्रश्न नहीं पूछा जा सका था।
विज्ञापन

----
फोटो-16 आरडीपी 25 पी- रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में खो-खो की खिलाड़ियों के साथ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान।
कीर्तिराज रुमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed