फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chandika's Divara Yatra was welcomed in Ishala village

इशाला गांव में हुआ चंडिका की दिवारा यात्रा का स्वागत

Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chandika's Divara Yatra was welcomed in Ishala village
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला पट्टी की आराध्य मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां भगवती की यात्रा इन दिनों 22 गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दे रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तल्लानागपुर क्षेत्र के टुखिंडा कटमिणा गांव में मां चंडिका की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर पुजारियों ने देवी मां का शृंगार कर आरती उतारी और भोग लगाया। इसके बाद मां भगवती की दिवारा यात्रा ने गांव के घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। दोपहर बाद गांव से विदा होकर मां चंडिका की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए इशाला गांव पहुंची। जहां पर भक्तों ने जयकारों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने आराध्य का सामूहिक अर्घ्य भी लगाया। दिवारा यात्रा के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र सिंह जग्गी, मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान ने बताया कि 29 को दिवारा यात्रा वनथापला, 30 को जग्गी-कांडई व 31 अक्तूबर को बेंजी कांडई गांव में रात्रि प्रवास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed