फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Celebration on Dev Diwali, Lord Karthikeya called

देव दीपावली पर उत्सव, भगवान कार्तिकेय का किया आह्वान

Sun, 29 Nov 2020 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Celebration on Dev Diwali, Lord Karthikeya called
क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में दो दिवसीय देव दीपावली का पर्व धार्मिक अनुष्ठान के स? - फोटो : RUDRAPRYAG
क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में दो दिवसीय देव दीपावली (बैकुंठ चतुर्दशी) पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाई गई। भजनों- कीर्तन के जरिए देव सेनापति भगवान कार्तिकेय का आह्वान किया गया। इससे पूर्व शनिवार रात्रि को चमोली व रुद्रप्रयाग के कई निसंतान दंपतियों ने अखंड दीप जलाकर संतान प्राप्ति की कामना की। सुबह पंडित थपलियाल ने सभी दंपतियों को प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन

रविवार को रात्रि 9 बजे से देव सेनापति आराध्य भगवान कातिकेय की पूजा-अर्चना की शुरू की गई। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंडित वासुदेव प्रसाद थपलियाल व पुजारी नंदू पुरी ने चारों पहर भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव-पार्वती, गणेश और अन्य देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए आरती उतारी। इस दौरान गांवों से पहुंचे महिला व युवक मंगल दलों ने कीर्तन-भजन के साथ रातभर जागरण किया। साथ ही लोक गायिका रेखा नेगी व उमेद सिंह रावत, उमा देवी, दिनेश नेगी व शिवानंद नौटियाल और रामचंद्र सिंह नेगी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। देव दीपावली के लिए मणिगुह निवासी छत्रपाल सिंह कुंवर ने मंदिर को फूल-मालाओं व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया। इस दौरान कई नि:संतान दंपतियों ने हाथों में अखंड दीप रखकर रातभर आराध्य से संतान प्राप्ति की कामना की। रविवार को पंडित थपलियाल ने सभी दंपतियों को प्रसाद भेंट किया। दोपहर को मंदिर परिसर में विश्वकल्याण के लिए यज्ञ-हवन किया गया। इसके उपरांत भंडारा में शामिल होकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी , पुजारी ताजवर पुरी, विजय राणा, पूर्ण सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, बलराम सिंह नेगी, रमेश नेगी, विमल कठैत, दीक्षराज रावत, राजेश्वरी नेगी, वीर सिंह, सुभाष नेगी, आशीष राणा, रवींद्र भंडारी, दीपक नेगी, जगमोहन करासी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed