फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The true strength of an organization lies in its dedicated workers.

Rudraprayag News: संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता

Wed, 28 Oct 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
The true strength of an organization lies in its dedicated workers.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बोलीं भाजपा की राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लोकसभा सांसद एवं भाजपा की राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा की राज्य सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर उसकी सक्रिय उपस्थिति है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करे। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में व्यापक सहभागिता करने से पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा, सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी एवं अजय सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली एवं राय सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में भी कार्यकर्ताओं ने किया संवाद
कर्णप्रयाग। जिला भाजपा चमोली की संगठनात्मक बैठक में उत्तराखंड की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने हिस्सा लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। स्वराज और रावत ने जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं में सीटें जिताने का आह्वान किया। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, चमोली प्रभारी संपत सिंह रावत और जिला सहप्रभारी महाबीर पंवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, जिला सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, टीका प्रसाद मैखुरी, ब्लाॅक प्रमुख दीपिका मैखुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed