फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Celebration of Maa Nanda Lokjat in Pelling Village

पेलिंग गांव में दीपावली पर मां नंदा लोकजात का हुआ आयोजन

Mon, 16 Nov 2020 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Maa Nanda Lokjat in Pelling Village
ग्राम पंचायत पेलिंग (भीरी) में मां नंदा देवी की लोकजात का आगमन एवं विदाई समारोह धार्मिक अनुष्ठान व परंपराओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मां नंदा को पकवानों का भोग लगाया।
विज्ञापन

पेलिंग गांव में दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले अनुष्ठान में पहले दिन मां नंदा के आगमन पर केले के तने पर कपड़ा व प्राकृतिक रंगों से देवी के मुखफर्श को उकेरा गया। साथ ही जागर व मांगलों से देवी का आह्वान किया गया। सुबह आराध्य मां नंदा देवी को चूड़े, अखरोट, पूरी, पकोड़ी, मकई, फल समेत अन्य स्थानीय व्यंजनों का भोग लगाया गया। जबकि दोपहर में नंदा देवी को अर्घ्य व भतूज लगाई गई। अनुष्ठान में अखिलेश नेगी, गौर सिंह नेगी, लवकेश नेगी, पुष्कर नेगी, काजल, नीतू व माधव सिंह नेगी के दिशा-निर्देशन में बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया, जिसमें आदि शक्ति द्वारा सृष्टि की रचना, ब्रह्मा जी, शिवजी, विष्णु द्वारा इस कार्य में सहयोग, नंदा देवी की उत्पत्ति, शिव नंदा विवाह का विदाई का मंचन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी, वन पंचायत सरपंच महावीर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, भूतनाथ सांस्कृतिक कला मंच अध्यक्ष गौर सिंह नेगी, कीर्तन मंडली अध्यक्षा सरस्वती देवी, कोषाध्यक्ष बख्तावर नेगी, यशवीर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed