{"_id":"5e711ac98ebc3ea4d56fb3be","slug":"cdo-inpected-the-pollyhouse-rudrapur-news-hld3776021123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बाजपुर में पॉलीहाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बाजपुर में पॉलीहाउस का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बाजपुर में पॉलीहाउस का निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
सीडीओ मयूर दीक्षित ने उद्यान अधिकारियों की टीम के साथ अमरूद सहित अन्य बागवानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ किसानोें से बागवानी सहित अन्य आधुनिक खेती कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।
मंगलवार को सीडीओ दीक्षित ने गांव बिचपुरी निवासी किसान प्रभशरण गौराया, करनवीर सिंह घुम्मन, सर्वजीत सिंह बाजवा, गांव मुंडिया मनी निवासी विनोद चौधरी, गांव बिराहा फार्म भविन सिंघन के अमरूद के बाग का निरीक्षण किया। सीडीओ ने सोलर फैंसिंग व्यवस्था कर नील गाय से खेती की सुरक्षा के उपाय को बेहतर बताया।
सीडीओ ने बताया कि वर्ष 2018 में भविन सिंघल के फार्म पर ड्रैगन फ्रूट के 24 पौधे रोपे गए थे, जो इस साल फल देने योग्य हो गए हैं। गांव रजपुरा नंबर दो निवासी बल्देवराज सिंह, राम किशन, हरवंश लाल, परमजीत, गांव जोगीपुरा में पालीहाउस में हो रही जरवेरा और शेडनेट के माध्यम से हो रही लिलियम के फूलों की खेती, इसी गांव में पॉलीहाउस में मुर्गी पालन, पुष्प यूनिट को देखकर सीडीओ ने किसानों की सराहना की।
विज्ञापन
वहां मुख्य उद्यान अधिकारी हरीश चंद तिवारी, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, लोकेश चौधरी, करनवीर सिंह, राजू कांबोज, बल्देव राज, हरवंश लाल, गुरप्रीत सिंह आदि थे।