फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   CCTV cameras installed in Kedarpuri, police ready

केदारपुरी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, पुलिस मुस्तैद

Thu, 27 May 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in Kedarpuri, police ready
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा स्थगित होने के चलते केदारनाथ मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। साथ ही यहां पुलिस टीम मुस्तैद है। पूरे क्षेत्र में चिहिृृत स्थानों पर पांच सीसीटीव कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही क्यूआरटी सहित आठ सदस्यीय पुलिस दल धाम में मुस्तैद है। पैदल मार्ग पर भीमबली में भी पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 17 मई को कपाटोद्घाटन के साथ ही केदारनाथ ग्रीष्मकालीन पूजा-अर्चना हो रही है। धाम में सीमित लोगों की मौजूदगी में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, अभिषेक, भोग, आरती व धार्मिक परंपराओं का निर्वहन हो रहा है। धाम में मौजूद वही लोग मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासन व देवस्थानम बोर्ड ने अनुमति दी है। दूसरी तरफ प्रशासन व पुलिस ने मंदिर व केदारपुरी की सुरक्षा के लिए पांच सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं, जिससे लगभग छह किमी परिक्षेत्र के कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed