फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cantor rides a bike rider, one dies

कैंटर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cantor rides a bike rider, one dies
रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में मरे शम्सुल हसन का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में अज्ञात कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम कोटा गला खमरिया पडरी, जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी शमशुल हसन (19) पुत्र मेहंदी हसन अपने बड़े भाई खुशबू हसन के साथ भदईपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर बगवाड़ा की एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कंपनी में छुट्टी होने पर दोनों भाई अपने गांव चले गए। सोमवार सुबह दोनों बाइक से बगवाड़ा लौट रहे थे। बाइक खुशबू हसन चला रहा था। शिमला पिस्तौर के पास पहुंचने पर एक अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मय कैंटर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शमशुल को मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed