फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Camp of DM

जनसुनवाई दिवस में फरियादियों ने दर्ज कराई समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Camp of DM
रुद्रपुर में जनसुनवाई दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर बाकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनसुनवाई दिवस में जिलेभर से आए फरियादियों ने 68 से अधिक समस्याएं दर्ज कराईं। फरियादियों ने बीपीएल कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, अवैध खनन रोकने, तालाब की भूमि की पैमाइश आदि की शिकायतें दर्ज कराई। नन्नो बी और नाजुक निवासी वार्ड नंबर 18 ने बीपीएल कार्ड बनाने, दीपक मलिक निवासी ग्राम चंदनगर गदरपुर ने शौचालय आवंटन, यशोदा निवासी ग्राम जगतपुर रुद्रपुर ने ग्राम महुवाखेड़ा जसपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाकर मकान बनाकर देने, शरीफ अहमद निवासी ग्राम गुमसानी बाजपुर ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराकर मौके पर काबिज लोगों को हटाने, फूल बी निवासी कच्चाखेड़ा रुद्रपुर और सूरज सिंह बिष्ट वार्ड नंबर एक किच्छा ने भगवती प्रोडक्ट्स पंतनगर से श्रमिक के जनवरी का गुजारा भत्ता भुगतान दिलाने, सीता देवी निवासी ग्राम पटौटी बाजपुर ने उसके नाम पर डाले गए अवैध खनन के मामले की जांच की मांग की। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसएलओ नरेश दुर्गापाल, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed