फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Called for cooperation in fighting

अग्निशमन में सहयोग का आह्वान

Sat, 30 Apr 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग।
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग। Updated Sat, 30 Apr 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने वन पंचायतों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने वन पंचायत सदस्यों को वन अग्निशमन में सहयोग करने को कहा है। कहा कि पंचायती वनों के आबादी के निकट होने से यह क्षेत्र अग्नि दुर्घटना की दृष्टि से सबसे संवेदनशील है। ऐसे में प्रभावी अग्नि सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन


शासन से मिले निर्देशों के तहत डीएम ने रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, जखोली और बसुकेदार तहसील के उप जिलाधिकारी को वन पंचायतों को वन अग्निशमन में सहयोग करने के निर्देश देने को कहा है। डीएम ने सिविल और वन पंचायती वनों की आग से सुरक्षा को लेकर बीडीओ को भी निर्देश दिए हैं। विकासखंड स्तर पर वनों की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने सिविल और पंचायती वनों की अग्नि सुरक्षा के लिए जनपद के तीनों विकासखंड अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में एक-एक सचल दल का गठित किया है।
विज्ञापन


इस दल में सहायक विकास अधिकारी को टीम लीडर बनाया गया है। इसके अलावा, एक-एक संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, 2 होमर्गाड/पीआरडी जवान शामिल किए गए हैं। दल सिविल और पंचायती वनों में अग्नि घटना होने पर अग्नि नियंत्रण की कार्रवाही करेगा। इस संबंध में मास्टर कंट्रोल रूम प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग के दूरभाष 01364-233505 और आपातकालीन परिचालन केंद्र जिला कार्यालय के दूरभाष 01364-233727 पर सूचना भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed