फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   CAA is filling the pit created by Congress: Nishank

कांग्रेस के बनाए गड्ढे पाट रहा है सीएए : निशंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CAA is filling the pit created by Congress: Nishank
रुद्रपुर। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं, यह कानून देश और जनता के हित में है। कहा कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी के बनाए गड्ढों को पाट रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस इस कानून के खिलाफ जनता को भड़काकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे डॉ. निशंक का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. निशंक ने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान को धर्मनिरपेक्ष देश बताने का दावा किया था, लेकिन आजादी के समय पाकिस्तान में हिंदुओं की जो आबादी करीब 23 प्रतिशत थी, वह आज सिर्फ 3.7 प्रतिशत रह गई है। इसका सीधा संकेत है कि हिंदुओं का या तो धर्म परिवर्तन करवा दिया गया या फिर उन्हें पाकिस्तान छोड़ने को विवश कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया। जनता करीब 70 वर्षों से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की मांग कर रही थी लेकिन अपने स्वार्थों के चलते कांग्रेस ने मांग नहीं मानी। आज जब सीएए देश में कांग्रेस की ओर से बनाए गए गड्ढों को पाटने का काम कर रहा है तो इसके खिलाफ जनता को भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया निशंक का स्वागत
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर रामपाल सिंह, मजहर नईम नवाब, प्रकाश हर्बोला, हेमंत द्विवेदी, ललित मिगलानी, शालिनी बोरा, फरजाना बेगम, श्वेता मिश्रा, लता सिंह, देवी मंडल, किरन राठौर, राधेश शर्मा।

फैज की शायरी पर बोले किच्छा विधायक
रुद्रपुर। स्वागत कार्यक्रम के दौरान किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ राजनीति के लिए सोशल मीडिया पर महान शायर फैज अहमद फैज की शायरी का सहारा ले रहे हैं। शुक्ला ने फैज की ही पंक्तियों ‘वो बात सारे फसाने में जिसका जिक्र न था, वो बात उनको बहुत नागवार गुजरी है.’ से ऐसे लोगों को जवाब दिया। इधर, निशंक का टांडा मोड़ पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ सहित कईं अन्य नेेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed