फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bypass traffic will begin from June

बाईपास पर जून से शुरू हो जाएगा यातायात

Tue, 22 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 22 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन

 ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन सिरोहबगड़ के विकल्प के रूप में निर्माणाधीन 4.5 किमी दैजीमांडा-छांतीखाल बाईपास मार्ग पर जून से यातायात शुरू हो जाएगा। मई तक सड़क पर डामर बिछाने और हॉटमिक्स का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दशकों पहले पूर्व े चली आ रही सिरोहबगड़ की समस्या से निजात पाने के लिए शासन ने 2015 में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग-58 पर खांकरा से कुछ आगे दैजीमांडा-छांतीखाल बाईपास स्वीकृत किया था। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग ने कटिंग का काम पूरा कर दिया है। इन दिनों स्क्रपर व कॉजवे का निर्माण किया जा रहा है। 4.5 करोड़ की लागत से बन रहा यह मार्ग अगले दो माह में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इस सड़क के बनने से जहां बरसाती सीजन में सिरोहबगड़ में राजमार्ग के बंद होने पर पहले की भांति घंटों यातायात बाधित नहीं होगा। वहीं, रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आने-जाने वाले यात्रियों को खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग के अतिरिक्त 32 किमी के फेर से भी नहीं जूझना पड़ेगा। इधर, अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख ने कहा कि बाईपास बनने से जहां बरसात में भी यातायात नियमित रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों को भी जरूरी सामग्री मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास छांतीखाल-दैजीमांडा मार्ग पर अगले दो माह में काम पूरा कर जून से वाहनों की आवाजाही शुरू करने के निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं। समय-समय पर मार्ग का निरीक्षण भी किया जाएगा। - डा. राघव लंगर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।


छांतीखाल-दैजीमांडा वैकल्पिक मोटर मार्ग की कटिंग पूरी कर दी गई है। मई तक डामर व हॉटमिक्स का काम पूरा कर दिया जाएगा। - इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed