फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Buttress demolished, collector survived

पुस्ता ढहा, डीएम बाल-बाल बचे

Sun, 17 Jul 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 17 Jul 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
Buttress demolished, collector survived
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी आवास के पीछे का पुश्ता ढहा, बाल-बाल बचे डीएम। दो वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त। - फोटो : Amar Ujala

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आवास के पीछे पुस्ता ढहने से डीएम बाल-बाल बचे। पुस्ते के मलबे से परिसर में खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन

दोपहर करीब 12.30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम डा. राघव लंगर अपने आवास के आंगन में टहल रहे थे।

इस दौरान पीछे की तरफ से भरभरा कर पुस्ता ढह गया, जिससे वे बाल-बाल बचे। पत्थर और मलबे की चपेट में आने से वहां खड़े दो सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।  इधर, जिलाधिकारी डा. लंगर ने बताया कि उनका आवास पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


विदित हो कि पहले भी डीएम आवास का पुस्ता बरसात के दौरान ढह गया था। तब पुननिर्माण कर उसे मजबूत किया गया था। इधर, नगर क्षेत्र के नया बस अड्डा के समीप पहाड़ी से निरंतर मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। रैंतोली से कोटेश्वर के बीच कई स्थानों पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर संवेदनशील जोन
रुदप्रयाग। कलेक्ट्रेट परिसर का निर्माण 2006-07 में कोटेेश्वर के ऊपर किया गया। पूरा क्षेत्र भू-धंसाव जोन में होने से भू-वैज्ञानिकों ने सर्वे कर इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की बात कही थी। बावजूद इसके शासन स्तर पर इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भले ही कलेक्ट्रेट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से ऊंची-ऊंची आरसीसी दीवारें बनाई गई हैं, लेकिन एक दशक में परिसर के पचास से सौ मीटर के दायरे के अलग-बगल भू-धंसाव होता आ रहा है। इधर, रविवार को डीएम आवास के पीछे के तरफ का पुश्ता ढहने से एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ब्यूरो

रतजगा कर रहे कई परिवार
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र में बहने वाले पुनाड़ गदेरा के किनारे बसे हितडांग व डांगसेरा के कई परिवार तीन रातों से सोए नहीं हैं। तेज बारिश से गदेरे का जलस्तर लगातार बढ़ने से  खतरे की संभावना बनी है। यहां छह से अधिक परिवारों ने सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही अपने निकट सगे-संबंधियों के यहां शरण ले ली है।


गदेरे के उफान से पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। डीएम डा. राघव लंगर का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील स्थानों को लेकर तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
रुद्रप्रयाग।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 18 जुलाई को जिले में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी सहित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed