फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Building resist playing field.

खेल मैदान में भवन निर्माण का विरोध

Mon, 26 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 26 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Building resist playing field.
जीआईसी ऊखीमठ में खेल मैदान में बहुद्देश्यीय भवन का निर्माण करते युवा। मैदान में किए गए गड्डों को भरते युवा। - फोटो : amar ujala.

जीआईसी के खेल मैदान में बहुउद्देशीय भवन निर्माण का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर, मैदान में अन्य किसी प्रकार का निर्माण न कराने की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को पेयजल निर्माण निगम इकाई श्रीनगर की ओर से जीआईसी मैदान में  बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया। सूचना पर क्रांतिवीर संगठन के पवन राणा, पीटीए अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण, ग्राम प्रधान इंद्रा देवी, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, सभासद प्रकाश गुसाई, राजीव भट्ट आदि मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध कर कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मैदान के किनारे पर खुदाई के तहत किए गए गड्डों को स्वयं मिट्टी से भर दिया। कहा कि पूरे ब्लाक में एक स्कूल का मैदान है, जिसमें शिक्षा, संस्कृति, खेल सहित ब्लाक स्तरीय गतिविधियों का संचालन होता है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला भी इसी मैदान पर आयोजित किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से शासन, प्रशासन की ओर से मैदान में अलग-अलग निर्माण कराने की कोशिश हो रही हैं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पहले हेलीपैड और अब बहुउद्देशीय भवन निर्माण की कार्रवाई समझ से परे है। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि अगर, मैदान में किसी भी प्रकार का कोई निर्माण हुआ तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने खेल मैदान का विस्तारीकरण कर सौंदर्यीकरण करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed